कैप्टेन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस कार्यालय में किया ध्वजारोहण

Font Size
 
गुरूग्राम। देश के 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस सेवा दल की तरफ से कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में गणतंत्र दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने ध्वजारोहण करते हुए कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन है। आज ही के दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था।
 
उन्होंने कहा कि हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं, जिन्होंने हंसते-हंसते पहले आजादी आंदोलन में तथा बाद में भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। हमें उन महान देशभक्तों को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानना चाहिए तथा उनके दिखाए रास्तों पर चलकर देशहित में कार्य करने चाहिएं।
 
उन्होंने कहा कि आज का दिन यह अवलोकन करने का है कि जिस समाज की देशभक्तों ने कल्पना की थी, क्या आज हम उस दिशा में बढ़ रहे हैं। कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष इंद्र सिंह सैनी ने कहा कि देश के इस पावन पर्व पर हम उन शहीदों को शत्-शत् नमन करते हैं, जिनकी वजह से आज हम खुली फिजा में चैन की सांस ले पा रहे हैं।
 
इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण सैनी, संगठन सचिव नानक सिंगला, महासचिव बाल किशन बुद्विराजा इत्यादि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page