चारा घोटाले के तीसरे मामले में आज ,लालू को सजा सुनाएगी कोर्ट,

Font Size

रांची। रांची की जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें आज और बढ़ सकती है। चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, डॉ जगन्नाथ मिश्र समेत 56 आरोपियों को आज सजा सुनाएगी। यह करीब 950 करोड़ का घोटाला है। यह चारा घोटाले से जुड़ा तीसरा मामला है जिसमें लालू यादव को तीन से 5 साल की सजा हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि लालू यादव इस घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार मामले में रांची की बिरसा मुंडा जेल में साढ़े तीन साल की सजा काट रहे हैं। चारा घोटाले के जिस मामले में आज सीबीआई की विशेष अदालत अपना फैसला सुनाएगी वो मामला 1990 के दशक में चाइबासा ट्रेजरी से कथित तौर पर 35.62 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से निकालने से जुड़ा है। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page