Font Size
यूनुस अलवी
मेवात। चौधरी रहीशा खान, विधायक पुन्हाना व चेयरमैन हरियाणा वक्फ बोर्ड ने आज पुन्हाना विधानसभा व मेवात के किसानों को होने वाली सिंचाई की समस्या दूर कराने के लिए संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग में हिस्सा लिया।
श्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। पूरे प्रदेश में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की विभिन्न योजनाओं पर काम चल रहा है।
पुन्हाना विधानसभा में मैंने किसानों को सिंचाई के लिए बिछौर में क्रोस रेगुलेटर का निर्माण कराया है, जो यहाँ के किसानों के लिए जीवन रेखा का काम करेगी। किसानों की ये मांग 1970 से लंबित थी, लेकिन पुराने नेताओं व मुख्यमंत्रियों ने गौर नहीं किया।
श्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सही मायनों में “सबका साथ सबका विकास” पर कार्य कर रही है। इसके लिए श्री मनोहर लाल खट्टर जी बधाई के पात्र हैं।
Related
Table of Contents
Toggle
