युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

Font Size

यूनुस अलवी

 
मेवात :   सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों द्वारा लोकतंत्र को खतरा बताते हुए की गई कांफ्रेस को मेवात युवा कांग्रेस ने जायत बताते हुऐ बृहस्पतिवार को नूंह के गांधी पार्क में एक घंटे का मौन धरना दिया। इस मौके पर उन्होने मूंह पर काली पट्टी बांधी। धरने की अगुवाई हरियाणा यूथ कांग्रेस के मेवात जि़ला प्रभारी दिवेश कुमार, सह प्रभारी  मोनू ढिल्लो, जिलाध्यक्ष मुबारिक ने की।
 
 
इस मौके पर हरियाणा यूथ कांग्रेस के मेवात जि़ला प्रभारी दिवेश कुमार ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा देखा गया है कि देश की सर्वोन्यायलय के चार जजों ने एक प्रैस कांफै्रंस कर देश की जनता को बताया कि आज सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होने लोकतंत्र लिए खतरे की बात कहकर दर्शा दिया है कि भाजपा सरकार और न्याय पालिका में भी दखल अंदाजी कर रही है जो देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिये सबसे बडा खतरा हो सकता है।
 
   इस मौके पर जिला प्रभारी दिवेश कुमार, मोनू ढिल्लो, जिलाध्यक्ष मुबारिक नोटकि, सहीद,  कादिर कटपुरी, मुबीन, तौसीफ बीसरू, इस्माईल जिला महासचिव, शकील विधानसभा अध्यक्ष नूंह, इरफान ,अल्ताफ ,बुरहान ,तौफीक ,शमीम , रहिस पल्ला,सिंगम, मुस्तुफा ,बिल्लू खान सहित युवा कांगे्रस के पदाधिकारी मौजूद थे।

You cannot copy content of this page