सैक्टर, निगम के अधीन होने से रोड़ मरम्मत नहीं : यशपाल

Font Size
गुडग़ांव। व्यक्तिगत जिम्मेदारी से ही सामुहिक जिम्मेदारी पूरी की जा सकती है। सार्वजनिक कार्यों को हम सब सामुहित प्रयास से पूरा कर सकते हैं। उक्त विचार गुडग़ांव हुडा  के प्रशासक यशपाल यादव ने व्यक्त किए। श्री यादव रविवार को औद्योगिक क्षेत्र सैक्टर-37 की इंडस्ट्रीयल डवैलेपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत अभियान की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर सफाई अभियान का शुभारंभ करने के लिए उद्योगपतियों के आह्वान पर सैक्टर-37 में पहुंचे थे.
r-l-sharma-2-a
 उन्होंr-l-sharma-3-aने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब लोग आर्थिक व सामाजिक रूप से समर्थ हैं  इसलिए आप सब लोग सामाजिक समस्याओं को सरकार के साथ मिलकर उनका निराकरण करवाएं। एसोसिएशन के महासचिव दीपक मेनी ने कार्यक्रम के दौरान हुडा प्रशासक से सैक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि इस क्षेत्र में सडक़ों की सबसे बड़ी समस्या है। इसके साथ-साथ रोड़ लाईट्स सफाई व एसोसिएशन के कार्यालय की समस्या से अवगत करवाया।
हुडा प्रशासक यशपाल यादव ने उद्योगपतियों को आश्वासन देते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र सैक्टर-37 की नई सडक़ो व उनकी मरम्मत के लिए लगभग 5 से 7 करोड़ रूपए स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा हो चुकी है लेकिन शहर के सभी सैक्टर नगर निगम के अधीन हो जाने के कारण  रोड़ मरम्मत का कार्य नहीं हो पा रहा है। जल्द ही वे नगर निगम के  अधिकारियों से मिलकर सडक़ की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
उन्होंने आश्वासन दिया कि उन्होंने आज ही अतिरिक्त मुख्य सचिव से एसोसिएशन के कार्यालय के लिए जगह देने की बात की है जिस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने एक प्रपोजल बनाकर राज्य सरकार को भेजने की बात की है। उन्होंने उद्योगपतियों के आह्वान पर सैक्टर-37  औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 व 2 की सभी  सडक़ो का मुआयना पैदल चलकर किया। उन्होंने उद्योगपतियों की सभी समस्याओं को बारिकी से देखा और सुना जिसका उन्होंने शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन किया।
इस अवसर पर हुडा प्रशासक यशपाल यादव ने सैक्टर-37 के  जोकि इंडस्ट्रीयल डवैलेपमेंट द्वारा बनाया गया है में एक पौधा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के  जन्मदिवस के अवसर पर लगाया गया और इसके साथ-साथ स्वच्छ भारत अभियान की द्वितीय वर्षगांठ पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष जीपी गुप्ता ने कहा कि एसोसिएशन सैक्टर-37 औद्योगिक क्षेत्र में अपनी तरफ से 50 फीसदी विकास के कार्य करवाने को तैयार है। बाकी कार्य हुडा व नगर निगम करवा सकती है। कार्यक्रम का संचालन लेबर लॉ एडवाइजर्स एसोसिएशन के संयोजक आर एल शर्मा एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष जी पी गुप्ता, उपाध्यक्ष जगतपाल सिंह, महा सचिव दीपक मेनी, वरिष्ठ सदस्य उमेश कुमार, अरविंद मित्तल, दुरगेश वादवा, राजेश सहजवानी, राकेश बत्रा, महेंद्र अरोड़ा डीपी कौशिक, संजीव म्मेनी तथा अमन गुप्ता  भी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page