भाजपा के झूठ फरेब की राजनीति का असली चेहरा सामने आ गया : डा पी एल पुनिया

Font Size
 बाराबंकी(: शमीम अंसारी:) 29 दिसम्बर:- गुजरात चुनाव के नतीजो ने साबित कर दिया है कि भाजपा के झूठ फरेब की राजनीति का असली चेहरा आवाम के सामने आ गया है और भाजपा की झूठ की नाव अब डूबने वाली है। कांग्रेस पार्टी आवाम की मूलभूत समस्याओ को लेकर आगामी चुनाव में उतरेगी और साम्प्रदायिक ताकतो को परास्त कर युवा और उर्जावान कार्यकर्ताओ के सहारे कांग्रेस का परचम लहराकर 2019 में राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनायेगी।
 
यह विचार आज अपने ओबरी आवास पर राज्यसभा सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया ने कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में व्यक्त किये और विधान सभा क्षेत्र हैदरगढ के बसपा सपा छोडकर आये युवाओ प्रधानजनो को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। ़कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा और संचालन पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने किया।
 
हैदरगढ विधान सभा क्षेत्र के लगभग दो दर्जन बसपा सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाते हुये सांसद पुनिया ने कहा कि आज जनपद ही नही इस देश की आवाम को एहसास हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी के झूठ और फरेब के चेहरे पर से नकाब हटा कर उसकी असली सूरत दिखाने की ताकत सिर्फ कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की है जिस तरह गुजरात के चुनाव में अपनी मेहनत और जनता से जुडे अहम मुद््दो को आवाम के सामने लाकर हम चुनाव लडे है और भाजपा के अहम को तोडने और उन्हे यह एहसास दिलाने का काम किया है कि अब तुम्हारी नैया डूबने वाली है गुजरात चुनाव नतीजो से हमें नयी उर्जा और संजीवनी मिली है।
 
श्री पुनिया ने आज बसपा और सपा छोडकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी आपके मान सम्मान की रक्षा करेगी और आपसे हम यह अपेक्षा करते है कि आप अपनी सम्पूर्ण उर्जा से कांग्रेस पार्टी और उसके बूथ स्तर के संगठन को मजबूत करने में पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे। हम आपको विश्वास दिलाते है कि आने वाला कल आपका है। हम सदस्यता ग्रहण के अवसर पर विकास खण्ड हैदरगढ के अध्यक्ष सियाराम यादव पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह तथा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राम हरख रावत को बधाई देते है जिनके प्रयासो से आज हैदरगढ विधान सभा में एक उर्जावान नयी टीम हमें मिली है हम उनसे यह भी अपेक्षा रखते है कि जिन लोगो ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है उनको उनके कार्य के अनुरूप संगठन में समायोजित करने का काम भी आपको करना होगा और अब हमें कांग्रेस पार्टी का ऐसा सशक्त संगठन खडा करना है कि आने वाले हर चुनाव में कांगे्रस पार्टी की जीत का परचम लहराये।
 
आज बसपा सपा छोडकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो में मुख्य रूप से अंकुर यादव एडवोकेट, जयराम रावत पूर्व प्रधान रानीपुर, राहुल यादव गोपालगढी औसनेश्वर, रमाकान्त यादव, राम सरन मौर्या, दिलीप पाल, देवी प्रसाद रावत दतौली चन्दा, विशम्भर यादव, रण विजय सिंह पट््टी अजमल, दिनेश श्रीवास्तव थानपुर, हरीश चन्द्र रावत प्रधान गौरा, द्वारिका मिश्रा बेहटा, जितेन्द्र तिवारी पलिया, पवन कुमार यादव, पुत्ती लाल मौर्या आदि थे। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, सैय्यद सुहेल अहमद, के0 सी0 श्रीवास्तव, ज्ञानेश शुक्ला, सुनील कुमार, शबनम वारिस, सिकन्दर अब्बास रिजवी, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रदीप मौर्या, राजेन्द्र सोनी, महेन्द्र पाल वर्मा, वली मियां, जनार्दन गुप्ता, अमित गौतम आदि कांगे्रस जन भी मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने सभी नये साथियो को कांगे्रस परिवार में शामिल किये जाने की विधिवत घोषणा की। 

You cannot copy content of this page