रोटरी पब्लिक स्कूल में खाकी के सम्मान को समर्पित समारोह 23 को : दीपा आंतिल

Font Size

सशक्त नारी परिषद की विशेष पहल 

हरियाणा के डीजीपी बी एस संधू होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

गुरुग्राम : पुलिस की कर्मठता और निष्ठा को सैल्यूट करने के लिए सशक्त नारी परिषद शनिवार को एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है। प्रदेश के डीजीपी बी एस संधू इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपा आंतिल, महामंत्री उषा प्रियदर्शी व महासचिव एम. डी.समारम्भ सोलर ग्रुप ,जगत जीत सिंह फोगाट ने यह जानकारी दी कि यह आयोजन पूरी तरह खाकी के सम्मान में समर्पित है। सेक्टर 22 के रोटरी पब्लिक स्कूल में होने वाले इस समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों, शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिजनों और महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

खाकी के सम्मान में ही सूफी शायरी औरसंगीत की विशेष जुगलबंदी ‘सजदा’ का आयोजन भी होगा। सजदा में वरिष्ठ आईएएस विजयवर्धन और रणजी खिलाड़ी पदमजीत सहरावत अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन सीड फाउंडेशन के साथ मिलकर किया जा रहा है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को चेतना देना कि देश और समाज कि सुरक्षा कि जिम्मेदारी अकेले पुलिस और प्रशासन कि ही नहीं अपितु हम सब ही उनके आँख और कान है| सिमित दायरे में रहते हुए भी एक आम आदमी समाज में बढ़ रहे क्राइम को रोकने में अपनी
पुलिस के बहुत से जवान इसी क्राइम को रोकते हुए और अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हो जाते है या अपने जीवन को न्योछावर कर देते हैं लेकिन हम उन्हें या

उनके परिवार को वो तवज्जो नही दे पाते ये हमारी सबसे बड़ी भूल है| इसी भूल को समाज के सामने रखने और याद दिलाने के लिए इस कार्यकर्म का आयोजन किया जा रहा है और पुलिस और प्रशासन को ये भी बताया जा रहा है कि सशक्त नारी परिषद् और सीड फाउंडेशन की टीम हर कदम पर साथ चलने को तैयार है|

दीपा आंतिल के अनुसार इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अरविंद यादव, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कुलभूषण भारद्वाज, अबोड ग्रुप के एम् डी संदीप देशवाल, सीड फाउंडेशन से जगदीश सहदेव, राहुल सहदेव, गुरुग्राम की मेयर मधु आजाद, सीनियर डिप्टी मेयर प्रमिला गजे सिंह कबलाना, डिप्टी मेयर सुनीता यादव, कृष्ण स्वामी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, विक्रम यादव, सीनियर एडवोकेट नीरज प्रियदर्शी, श्रीदेव रतन शर्मा, विक्रम को काजी, हरियाणा के एडीजीपी डॉ आर सी मिश्रा, परिषद की जिलाध्यक्ष शालिनी जंगिरा, एस एन द्विवेदी आदि उपस्थित रहेंगे।

You cannot copy content of this page