विकास नहीं तो जनता अस्वीकार करेगी : नरेन्द्र मोदी

Font Size

नई दिल्ली: गुजरात व हिमाचल विधान सभा चुनाव में विजयी होने के बाद उत्साह से लवरेज  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जीत की ख़ुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पीएम ने आज एक नया नारा दिया “’जीतेगा भाई जीतेगा,  विकास ही जीतेगा “। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि हिमाचल और गुजरात में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो जीत हासिल हुई है यह विकास की जीत है। हिमाचल में दो तिहाई बहुमत से जीत हुई जबकि गुजरात में पार्टी को फिर पूर्ण बहुमत मिला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जातिवाद फैलाने की कोशिश की और पीएम को ओछे शब्द से संबोधित किया.

जश्न के इजहार लिए आयोजित इस समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा, मैं सबसे पहले गुजरात और हिमाचल की जनता को सत सत नमन करता हूं। गुजरात और हिमाचल की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद। देश के भला चाहने वाले देश की बुद्धिजीवियों से कहना चाहता हूं। दोनों राज्यों ने विकास के रास्ते चुने। जीएसटी के बाद भी बीजेपी की जीत हुई। अब विकास की नई ऊंचाइयों को छूना होगा। देश सुधार के लिए तैयार है। विकास नहीं तो जनता अस्वीकार करेगी।

 

पीएम ने कहा कि यूपी के चुनाव में कहा गया कि शहरी इलाकों में जीएसटी के कारण भाजपा हारेगी   और अब गुजरात चुनाव में भी यही हवा बनाने की कोशिश की गयी. यहाँ तक कि महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में इसी बात का ढिंढोरा पीटा गया. उन्होंने बल देते हुए कहा कि हिमाचल के चुनाव परिणाम दिखाते है कि अगर आप विकास नहीं करेंगे तो सभी तरह से घोटाला करेंगे, और 5 साल बाद लोग आपको हटा देंगे। उन्होंने दावा किया कि हाल के चुनाव परिणाम दर्शाते हैं कि देश बदलाव के लिए तैयार है। जनता बदलाव में विश्वास कर रही है और अब गुजरात का चुनाव इसका प्रमाण है जो वास्तव में अप्रत्याशित घटना है।

 

पीएम ने कहा मध्यम वर्ग का एस्पिरेशन बढी हुई है उनकी जल्दी से इच्छा पूरी हो ये स्वाभाविक हो। चलो गुजारा कर ले वो भी ये युग था आज का समय हर समय देश का सामान्य मानवीय नए सपने लेकर चल रहा है। विकास के नाम पर ही जनसामान्य की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने आगाह किया कि भारत को विकास की नई ऊंचाईयों को छूना होगा। उन्होंने कटाक्ष किया कि यूपी में नगर निगम के चुनाव चल रहे थे तो कहा जा रहा था की भाजपा अब खत्म, गुजरात में भी ऐसी ही अफवाह उड़ाई गयी थी। महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया.

पीएम ने कहा कि  गुजरात में भाजपा वो सभी सीटें जीती हैं जिसमें 1989 लोकसभा चुनावों में लड़े थे। हम 1990 में जीतने सीटों पर चुनाव लड़े अधिकांश जीते। 1995, 1998, 2002, 2007 और 2012 में  हम जीते। हमने लोकसभा चुनावों में भी अधिकांश सीटें जीतीं।

 

पीएम मोदी ने कहा, मेरे लिए गुजरात चुनावों की जीत दोगुनी खुशी है। गुजरात छोड़ने के बाद इस जीत से मुझे खुशी मिली। मेरे कलीग ने लगातार अच्छा काम किया। कांग्रेस ने मेरे खिलाफ कई षडयंत्र रचे। झूठी खबर फैलाई गई। अगर कोई विकास का मजाक उड़ाएगा तो लोग बर्दाश्त नहीं कर सकता। 2014 के बाद, विकास की भूख है।

मोदी ने कहा, विकास का एक माहौल बना। देश में विकास की भूख जागी है। गुजरात में विकास के बारे में क्या-क्या नहीं कहा गया। देश से विकास को डिरेल करने की हरकत बंद हो। सरकार में निर्णय लेने की ताकत है। हम पर चारों तरफ से हमले हुए। सरकार की नियत में कोई खोट नहीं है। गुजरात में लगातार विकास की जीत हुई। सबका साथ सबका विकास। गुजरात को जातिवाद से मुक्ति मिली। गुजरात की जनता को पहले से अधिक जागरूक होना पड़ेगा। गुजरात में जातिवाद का बीज बोने की कोशिश की गई। 6.5 करोड़ गुजराती एक है नेक हैं। सबको गले लगाएं एक भी भाई अलग न हो। देश के विकास में गुजरात पीछे ना रहे। गुजरात में गुजरात की गति डबल  हो।

You cannot copy content of this page