दिशाहीन है भाजपा सरकार : कैप्टन अजय सिंह यादव

Font Size
गुडग़ांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दिशाहीन है। तीन साल बीत जाने के बाद सरकार द्वारा चिंतन शिविर 5 स्टार होटल में कराना नाटक मात्र है। सरकार जनता की खून-पसीने की कमाई को बिगाडने पर तुल रही है। सरकार ने अभी तक जनता के लिए कुछ नही किया। अब बाकि बचे डेढ साल में चिंतन सिविर करके भाजपा क्या कर लेगी।
 
पूर्व मंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राहुल जी ने ऐतिहासिक दिन 16 दिसंबर शहीदी दिवस पर पदभार संभाला है। 16 दिसंबर 1971 को ही भारत ने पाकिस्तान को पराजित किया था। यह दिन हम शहीदी दिवस के रूप में मनाते हैं। लेकिन भारत सरकार शहीदी दिवस को ही भूले बैठी है। 
 
कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में होने वाले क्राईम का ग्राफ बढा है। आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उकलाना में हाल ही में एक ओर गैंग रेप हुआ है। जिसमें हरियाणा पुलिस ने आरोपी का नाम तक उजागर नही किया है। हरियाणा पुलिस हर मामले में विफल साबित हो रही है। चाहे रयान इंटरनेशनल स्कुल का मामला हो या फिर उकलाना का। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। गुजरात व हिमाचल प्रदेश के चुनाव नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए श्री यादव ने कहा कि मीडिया द्वारा जो सर्वे में दिखाया गया है, असल में नतीजे इसके विपरीत आऐगें।
 
गुजरात में पूर्ण बहूमत से कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाने जा रही है। जबकि हिमाचल प्रदेश में दोबारा से कांग्रेस पार्टी ही अपनी सरकार बनाएगी। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह सैनी, पीसीसी सदस्य राहुल यादव, ओबीसी सैल के प्रदेश सचिव राज ठेकेदार, गुडग़ांव उद्दोग एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण यादव, हरीश शर्मा, मुकेश डागर, राजेश यादव बादशाहपुर इत्यादि मौजूद रहे।  

Table of Contents

You cannot copy content of this page