थल सेना में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 26 को

Font Size
चण्डीगढ़, 20 नवंबर- भारतीय थल सेना में आगामी 26 नवंबर, 2017 को सैनिक जीडी, सैनिक तकनीकी एवं सैनिक टे्रडसमैन की लिखित परीक्षा हिसार कैंट में आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवार परीक्षा के लिए सुबह 4 बजे हिसार कैंट के प्रवेश द्वार टीसीपी नंबर 2 पर पहुंचे।  
यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निर्देशक कर्नल अजीत कुमार पिल्लई ने बताया कि सभी उम्मीदवार अपने दस्तावेजों की मूलप्रति परीक्षा के समय अपने साथ लेकर आएं। 
उन्होंने बताया कि परीक्षा के समय सभी उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी प्रमाण पत्र है वे अपने साथ लेकर आएं। इसके अलावा, सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक, सैन्य एवं युद्ध विधवाओं के पुत्र परीक्षा के समय अपना रिलेशन प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। 
इसके अतिरिक्त, श्री पिल्लई ने यह भी बताया कि सैनिक क्लर्क ट्रेड की लिखित परीक्षा आगामी 28 जनवरी, 2018 को आयोजित की जाएगी।

Table of Contents

You cannot copy content of this page