मेवात में कांग्रेसियों ने जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन धूम धाम से मनाया 

Font Size

यूनुस अल्वी

 
मेवात :  मंगलवर को जिला कांग्रेस कार्यालय नूह में शरीफ प्रधान अड़बर की अध्यक्षता में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया। चो० शरीफ ने बताया कि  जवाहरलाल नेहरू  भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे, वे आज हर भारतीय के दिल में बसते है। उन्होंने बताया स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में, वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया।
 
वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य – एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र – के वास्तुकार मानें जाते हैं। कश्मीरी पण्डित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से वे पण्डित नेहरू भी बुलाएँ जाते थे, जबकि भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते हैं।इस दौरान शरीफ प्रधान अड़बर, तौसीफ अहमद, मदन तंवर अध्यक्ष एस सी सेल, मास्टर हरीश ब्लॉक अध्यक्ष, अरशद चेयरमैन टाई, अख्तर चंदेनी, वहीद सलम्बा, इक्का इख्लास, तुफ़ैल जैलदार, सईद सलम्बा, हाजी हमीदा, रमजान जोगीपुर, ख़ालिद टाई, हाजी गुड्डू, डॉ हाकम मुरादबास, मुल्ला अड़बर, जाबीद टाई, इनाम कुरैशी, इक़बाल कुरैशी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।
मेवात में कांग्रेसियों ने जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन धूम धाम से मनाया  2

You cannot copy content of this page