लड़कों में जॉन वेणी, लड़कियों में चंदन खेड़े व राजन्य दत्ता शीर्ष पर 

Font Size

सेक्टर 45 स्थित श्रीराम ग्लोबल स्कूल में 9 वर्ष से कम आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता

लड़कों में जॉन वेणी, लड़कियों में चंदन खेड़े व राजन्य दत्ता शीर्ष पर  2गुरुग्राम : गुरुग्राम सेक्टर 45 स्थित श्रीराम ग्लोबल स्कूल में चल रही 9 वर्ष से कम आयु वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में केरला के जॉन वेणी पांच राउंड के बाद टॉप पर खेल रहे हैं | दी हरियाणा चैस एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट नरेश शर्मा के अनुसार पहले चार टेबल पर खेले जा रहे मैच में से तीन मैच बराबरी पर रहे जबकि जॉन वेणी ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने विजय अभियान को जारी रखा | 

 

 

उन्होंने बताया कि जॉन के ग्रुप में बाकि 9 खिलाडी 4.5 अंक पर खेल रहे हैं वे इस प्रकार हैं :

ओडिशा के प्रियांश दास, विस्वाक सेन तेलंगाना से, निवेध श्रीसौभ और श्रेयस पय्यापत केरला से, वेदांत नितिन महाराष्ट्र से, स्पर्श बिष्ट गुरुग्राम हरियाणा से, रोहित तमिलनाडु से, स्वयं पी दास गुजरात से और अरहान चेतन आनंद कर्नाटक से |लड़कों में जॉन वेणी, लड़कियों में चंदन खेड़े व राजन्य दत्ता शीर्ष पर  3

लड़कियों में महाराष्ट्र से चंदनखेड़े यशिका और वेस्ट बंगाल से राजन्य दत्ता पांच पांच अंक लेकर शीर्ष स्थान बनाये हुए हैं | तेलंगाना से जाह्नवी, ओडिशा की यशिका राउत, तमिलनाडु की सहाना एस एम् ४.५ अंकों पर खेल रही हैं |

 

You cannot copy content of this page