पब में दो समूहों के बीच हुई गोलीबारी में दो घायल

Font Size

गुरुग्राम : गुरुग्राम में सोमवार को सुबह एक पब में दो समूहों के बीच हुए झगड़े के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। यह घटना महरौली-गुरुग्राम रोड पर स्थित ग्रैंड मॉल के एस बार में हुई.

पुलिस ने बताया कि बार का मालिक दीपक कुमार अपने दोस्तों -परविंदर सिंह और प्रवीण कुमार- के साथ खड़ा था, तभी 15 युवाओं के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया और कुछ ने उन पर गोलियां भी चलाई. इस घटना में परविंदर और प्रवीण दोनों गोली लगने से घायल हो गए. उन्हें आर्टेमिस अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जाती है.

पुलिस का कहना है कि इस मामले में फरीदाबाद के रहने वाले मिंटू, गुरुग्राम के सोहना के दोहला गांव निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस अधिकारी रविंदर कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Table of Contents

You cannot copy content of this page