हिमाचल चुनाव में प्रभारी लगाए गए हरियाणा के राज्यमंत्री व विधायक

Font Size

चंडीगढ, 29 अक्तूबर:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा हरियाणा से भी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और नायब सिंह सैनी समेत आधा दर्जन विधायक अलग-अलग विधानसभा के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 
आज यहां जारी बयान में भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में हरियाणा से लगातार भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अलग-अलग विधानसभाओं में आलाकमान के निर्देश पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। विधायक घनश्याम दास अरोडा हरियाणा से जाने वाले दल के संयोजक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सोलन में राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, नाहन विधानसभा में राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी, कसौली विधानसभा में विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, पचछाद विधानसभा में विधायक श्याम सिंह राणा, अर्की विधानसभा में विधायक पवन सैनी व दून विधानसभा में विधायक असीम गोयल को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी उत्तराखंड की तर्ज पर भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। जैसे-जैसे हिमाचल प्रदेश में चुनावी गतिविधियां तेज होंगी, उसी प्रकार साथ लगते जिलों के कार्यकत्र्ताओं को प्रचार-प्रचार के लिए भेजा जाएगा।

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page