Font Size
: देश की सबसे बडी पंचायत लोकसभा का सदस्य बनने तक उन्होंने बडी असमानता देखी है
: 26 नवंबर की जींद रैली के लिए ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पहुंचने का किया आहवाहन
यूनुस अलवी
मेवात: 40 वर्ष की राजनीति में बिरादरीवाद के नाम पर काफी भेद-भाव देखा है। जिसको आज बदलने की जरूरत है। प्रदेश के एक नेता ने सत्ता की भूख के लिए आरक्षण का पौधा लगाया और जिससे पूरा प्रदेश आग में जल गया। आज ऐसे नेताओं के साथ ही आरक्षण के नाम पर ओछी राजनीति को भी बदना होगा। उक्त बातें कुरूक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने शहर की सैनी समाज मंदिर में आयोजित एक जनसभा में लोगों को सबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने समानता की लडाई के लिए 26 जनवरी को जींद में होने वाली रैली के लिए ज्यादा से ज्यादा की संख्या में पहुंचने का आहवाहन किया। जिस पर सभी 35 बिरादरी के लोगों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वो रैली में पहुंचकर रैली को सफल बनाएंगे। कार्यक्रम में पहुंचने पर राजकुमार सैनी सहित उनके साथ आए अतिथियों का सभी बिरादरी के लोगों द्वारा फूलमामला व पगडी पहनकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की भी काफी संख्या में भागीदारी रही।
सांसद राजकुमार सैनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला युवाओं को नौकरी देकर जेल जाने की बात करते हैं जबकि उन्होंने अन्य क्षेत्रों के युवाओं के हक को छीन कर अपने क्षेत्र में नौकरी दी थी। जिसको लेकर वो आज जेल काट रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज किसान व मजदूर हितैषी होने का ढ़ोंग कर रहे हैं जबकि प्रदेश में उनकी दस साल की सरकार रही, उस समय किसानों व मजदूरों का भला करने के लिए उन्हें किसने रोका था। हुड्डा ने सत्ता के लालच के लिए जाटों को आरक्षण के लिए सडक़ों पर बिठा दिया। जिसके चलते पूरे प्रदेश को जलना पडा। उन्होंने कहा कि पंचायत का सदस्य बनने से लेकर देश की सबसे बडी पंचायत लोकसभा का सदस्य बनने तक उन्होंने बडी असमानता देखी है। चुनाव के समय में इन बिरादरियों के लोगों को वोट के लिए ठगा जाता है और चुनाव के बाद धक्के मारकर भगा दिया जाता है। आज लोगों को जागरूक होने की जरूरत है, ताकि देश व प्रदेश से असमानता को दूर किया जा सके। जिसको लेकर उनके द्वारा 35 बिरादरियों के हक की लडाई लडते हुए 26 नवंबर को जींद में रैली की जा रही है। जहां से असमानता की लडाई की शुरू की जएगी।
इस अवसर पर समालखां से पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर, सतीश सादव, महिला विंग के प्रदेशाध्यक्ष पुष्पा शर्मा, गुरूग्राम जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह, अनवर खां, प्रधान महावीर सैनी, चिरंजी सैनी, नगरपालिका के उप प्रधान बलराज सिंगला, लक्ष्मी नारायण, पार्षद उत्तम चंद, धन्ना सैनी, दीनदयाल सैनी, टिपर चंद गर्ग, लेखी पटेल, डाक्टर ओमबीर, सतपाल पार्षद, दुलीचंद वाजपेयी, संजय सिंगला, कपूर चंद गोयल सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
