भारत रत्न लता मंगेशकर का देश के सैनिकों के नाम ख़ास पैगाम !

Font Size

मुंबई : भारत रत्न लता मंगेशकर ने भाई दूज के पर्व पर भारतीय सैनिकों के नाम अपना  खास संदेश जारी किया है. उन्होंने अपने फेसबुक वाल पर शुक्रवार की रात को एक वीडियो पोस्ट कर यह सन्देश जारी किया है. इस सन्देश में स्वर कोकिला ने कहा है कि “ मैं भाई दूज के मौके पर हर भारतीय सैनिक को हार्दिक बधाई देती हूं, मैं भी उनकी बहन जैसी हूं जोकि उनसे प्यार करती है और उनकी इज्जत करती है. “

 

आगे उन्होंने कहा है कि मैं चाहती हूं कि हमारे सैनिक खुश रहें और भगवान उन्हें लंबी उम्र दे. लता मंगेशकर ने आगे कहा है कि भारत एक देश के रूप हमारे सैनिकों की वजह से ही है. उनके बिना देश कुछ नहीं है. मैं सैनिकों से विनती करती हूं कि अगर उन्हें मुझसे कुछ भी चाहिए तो उन्हें सिर्फ मुझे निर्देश देना है, मैं हमेशा तैयार हूं.

Table of Contents

You cannot copy content of this page