कर्णदेव कांबोज ने किया मंडियों का दौरा

Font Size

धान खरीद व्यवस्था का निरीक्षण किया 

खाद्य मंत्री का दावा , धान लेकर पहुंचे मंडियों में किसानों को नही हुई कोई परेशानी

 
कर्णदेव कांबोज ने किया मंडियों का दौरा 2चंडीगढ़। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने शनिवार को जिला यमुनानगर के रादौर तथा कुरूक्षेत्र जिला की लाडवा अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर धान खरीद कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में धान लेकर पहुंचे किसानों से बातचीत की, लेकिन किसानों का कहना था कि उन्हे किसी प्रकार की समस्या नही है। धान में नमी की मात्रा जांची तथा धान की बोरियों का वजन चेक किया। 
 
मंत्री कांबोज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि पूरे प्रदेश में धान की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नही है। अभी तक प्रदेश में 41 लाख 25 हजार मिट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। प्रदेश की विभिन्न एजेंसियों ने 39 लाख 92 हजार मिट्रिक टन तथा टे्रडर के माध्यम से एक लाख 32 हजार मिट्रिक टन धान खरीदा गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खरीद में किसी प्रकार की खामियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से खरीद एजेंसियों के कार्य पर नजर रखे। मंडी में धान आने के तुरंत बाद ढेरी पर प्ले कार्ड लगाकर रखें। इस प्ले कार्ड पर किसान का नाम,अलॉट नम्बर तथा नमी की मात्रा दर्शानी होनी होती है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसान को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना आए इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से मंडियों में खरीद कार्यो का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) स्तर के अधिकारियों की डयूटियां लगाई गई है जो सभी मंडियों में जाकर खरीद कार्यो का निरीक्षण कर रहे है तथा सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को देख रहे है। 
 
बाजरा व सूरजमुखी को भी एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। बाजरा खरीद का टारगेट पूरा हो चुका है, लेकिन इसे बढ़ाने के लिए भारत सरकार को पत्र लिखा गया है ताकि किसानों का एक-एक दाना बाजरा खरीदा जा सके। आने वाले समय में मक्का भी एमएसपी पर खरीदा जाएगा ताकि किसानों को लाभ मिल सके। सरकार ने तय किया है कि 2022 तक किसानों की आमदनी दौगुनी की जाएगी। डा. एमएस स्वामीनाथन ने भी माना है कि भाजपा की सरकार उनकी रिर्पोट को पूरा करने की ओर बढ़ रही है। इस रिर्पोट को लेकर विपक्ष विभिन्न तरह की भ्रांतियां फैला रहा है। कांग्रेस सरकार के दौरान स्वामीनाथन आयोग का चेयरमैन होते हुए भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कभी रिर्पोट खोलकर नही देखी।  
 
श्री कांबोज ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हिमाचल और गुजरात चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ जीत का परचम लहराएगी। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नितियों पर फिर मुहर लगाएगी। इस मौके पर यमुनानगर के खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सिंह, कुरूक्षेत्र के खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विरेंद्र सिंह, मार्केट कमेटी सचिव श्यामसिंह, भाजपा नेता उमेश पोसवाल, हरपाल कांबोज, पृथ्वी सिंह, अमित गर्ग आशू सहित विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे। 

You cannot copy content of this page