हरियाणा में एक आईएएस और 7 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

Font Size
चण्डीगढ़, 3 अक्तूबर :  हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से एक आईएएस अधिकारी और सात एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं। 
बाढड़ा के उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) राहुल हुड्डा को सिरसा का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) तथा हुडा सिरसा के सम्पदा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। 
सिरसा के उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर तथा हुडा सिरसा के सम्पदा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार दहिया को खेल एवं युवा मामले विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। 
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सुजान सिंह को सहकारी चीनी मिल, शाहबाद का प्रबन्ध निदेशक लगाया गया है। 
फतेहाबाद के नगराधीश देवी लाल सिहाग को रतिया का उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर लगाया गया है। 
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सुशील कुमार-2 को सोनीपत नगरनिगम का आयुक्त लगाया गया है। 
हुडा, करनाल के सम्पदा अधिकारी सतीश कुमार को भिवानी का उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। 
रतिया के उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) प्रद्युमन सिंह को सहकारी चीनी मिल, करनाल का प्रबन्ध निदेशक लगाया गया है।
कोसली के उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) जितेन्द्र कुमार-2 को सोनीपत का उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। 

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page