ग्राम पंचायत औथा में चलाया स्वच्छता अभियान

Font Size
 
पुन्हाना: उपमंड़ल की ग्राम पंचायत औथा में समाजसेवी इरशाद द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव के सरपंच सहित ग्राम पंचायत के पंच, ग्राम सचिव तथा दर्जनों ग्रामीणों ने भी हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर गांव की गलियों से कूड़ा-कर्कट व कीचड़ आदि साफ किया। 
 
समाजसेवी इरशाद खान ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर उपमड़ंल के गावों में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अभियान की शुरूआत औथा ग्राम पंचायत से की है। जिसमें उन्होंने गांव के सरपंच नौमान खान, ग्राम सचिव रविन्द्र कुमार सहित ग्राम के पंच व मौजिज लोगों को साथ लेकर अभियान चलाया है। इस दौरान सभी ने गांव की गलियों में झाडू लगाई तथा नालियों के बाहर जमा कीचड़ आदि साफ किया। 
  इस अवसर पर जाकिर पंच, आरिफ खान, हाजी रमजान, अहमद पूर्व सरपंच, मूसा खान, अनवर नंबरदार, अरशद पंच सहित अनेक लोग मौजूद थे। 

Table of Contents

You cannot copy content of this page