30 सितम्बर से 3 अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहने के आसार

Font Size

चण्डीगढ, 30 सितम्बर :  हरियाणा में तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.0 से 35.0 डिग्री सेल्सियस के मध्य और न्यूनतम तापमान 22.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है। हवा में 50 से 70 प्रतिशत आद्रता रहने की सम्भावना है। इसके अलावा 5 से 10 किलोमीटर प्रति घण्टा के मध्य हवाएं चलने की संभावना है। 

संभावित मौसम को देखते हुए प्रवक्ता ने किसान भाईयों को सलाह दी है कि वे खेत में उचित नमी होने पर सरसों की बिजाई उन्नत किस्मों आर.एच. 30, आर.एच. 0749, वरूणा और लक्ष्मी के बीजों को कार्बेन्डाजिम 2 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित कर बिजाई शुरू करें। 

प्रवक्ता ने बताया कि खुश्क मौसम की संभावना को देखते हुए कपास व नरमा की फसल की चुगाई जल्दी से जल्दी पूरी करें। खुश्क मौसम की संभावना को देखते हुए प्रवक्ता ने किसान भाइयों को सलाह दी है कि वे पछेती धान की फसलों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें। धान की बालियों में दानों पर आभासी कण्डुआ या हल्दी गांठ रोग आ जाए तो 500 ग्राम कॉपरओक्सीक्लोराइड को 200 लीटर पानी में मिलाकर छिडक़ाव करें। 

पशु देखभाल के संबंध में उन्होंने बताया कि पशुओं के अच्छे स्वास्थ्य व दूध उत्पादन के लिए 50 ग्राम नमक तथा 50 से 100 ग्राम खनिज मिश्रण प्रति पशु अवश्य दें। अधिक जानकारी के लिए हिसार के टोल फ्री नम्बर,  हिसार के लिए 18001803001, उचानी (करनाल) के लिए 18001803111 और बावल (रेवाड़ी) के लिए 18001804002 तथा दिल्ली के लिए 18001801551 तथा ई-मेल [email protected] पर सम्पर्क कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page