पलटूराम (नीतीश कुमार ) को बीजेपी ने अपनी सूंड में लपेट लिया : लालू यादव

Font Size

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट के तीसरे फेरबदल में जेडीयू के सांसदों को जगह न मिलने व कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार को आमंत्रित नहीं करने पर लालू यादव ने नीतीश यादव पर करारा निशाना साधा. उन्होंने कहा है कि जो अपनों का साथ छोड़ता है उसका साथ कोई नहीं देता है . उन्होंने कटाक्ष किया कि भाजपा ने उन्हें किनारे कर दिया है. उन्होंने नीतीश के उस बयान की और इशारा किया है कि उन्होंने यह माना है कि उन्हें भाजपा की ओर से मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर कोई राय नहीं ली गई और न ही उन्हें इसका निमंत्रण दिया गया. लालू ने कहा है कि नीतीश कुमार की किस्मत में यही लिखा है.

राजद नेता ने नीतीश कुमार को पलटूराम की संज्ञा दी और कहा है कि बीजेपी भी अब नीतीश की असलियत जान गई है. लालू ने कहा कि ‘पलटूराम को बीजेपी ने अपनी सूंड में लपेट लिया है’. नीतीश अब खत्म हो चुके हैं. भाजपा ने उन्हें ठेंगा दिखा दिया है.

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page