गुरूग्राम सारस्वत ब्राह्मण समाज संस्था का पंजीकरण करवाने पर सारस्वत ब्राह्मणों की लगी मोहर

Font Size

गुरूग्राम। सारस्वत ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिए रविवार को सेक्टर-10ए के सामुदायिक भवन में मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में सारस्वत ब्राह्मण समाज के बुद्धिजीवि एकत्रित हुए और सभी ने समाज को एकत्रित करने के लिए अपने अपने सुझाव दिए । समाज की यह मीटिंग काफी देर तक चली. मीटिंग में उपस्थित समाज के सभी सदस्यों ने गुरूग्राम सारस्वत ब्राह्मण समाज के नाम से संस्था का पंजीकरण कराने पर सर्वसम्मति से फैसला लिया।

इस अवसर पर महेश सारस्वत, ह्देश सारस्वत, विवेक सारस्वत, केदार सारस्वत, उमांशकर सारस्वत, नीलमणी सारस्वत, श्री निवास सारस्वत, सीताराम पाठक, ब्रज विहारी सारस्वत, रोहिताश कुमार शर्मा, संजीव पाठक, प्रेमस्वरूप उपस्थित थे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page