सुभाष बराला के इस्तीफे की खबर निराधार, जांच से होगा दूध का दूध, पानी का पानी : राजीव जैन

Font Size

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को दिल्ली तलब किए जाने और इस्तीफे देने की खबर निराधार है। ऐसे में घटनाक्रम को राजनीतिक रंग दिया जाना ठीक नहीं है। चण्डीगढ़ पुलिस की जांच में जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
आज यहां जारी बयान में भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रमुख राजीव जैन ने सोशल मीडिया समेत विभिन्न स्तर पर चंडीगढ़ घटनाक्रम को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को दिल्ली तलब किए जाने और उनके इस्तीफा दिए जाने की अफवाह का खंडन करते हुए इसे विरोधियों के दिमाग की उपज बताया।

विपक्षी दल सोशल मीडिया और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के सम्बन्ध में गैर जिम्मेदाराना शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ घटनाक्रम को लेकर लड़की एवं उनके अधिकारी पिता खुद पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जता चुके हैं। ऐसे में पूरे मामले की जांच होने तक विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेंकने से बाज आना चाहिए। भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस सक्षम है और उन्हें भरोसा है कि जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला कानून में भरोसा रखते हैं तथा पूरे मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से हो, इस विचारधारा पर भरोसा करते हैं।

Table of Contents

Suvash Chandra Choudhary

Editor-in-Chief

You cannot copy content of this page