10 सैक्शन अधिकारियों की लेखा अधिकारियों के पद पर पदोन्नति

Font Size

चण्डीगढ़, 5 मई :  हरियाणा सरकार ने 10 सैक्शन अधिकारियों को लेखा अधिकारियों के पद पदोन्नत किया और इसके साथ ही उनके नियुक्ति आदेश भी जारी किये हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद के कार्यालय के सीमंत मंगला को शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ के निदेशक/प्रिंसीपल के कार्यालय में नियुक्त किया गया है।
महानिदेशक, खजाना एवं लेखा विभाग के कार्यालय के तुलसी दास को रीना वर्मा, लेखा अधिकारी के स्थान पर राज्य सूचना आयोग के कार्यालय में नियुक्त किया गया है, जबकि रीना वर्मा लम्बे अवकाश पर चली गई हैं।
महानिदेशक, आईटीआई चंडीगढ़ के कार्यालय के सुनील कुमार को जिला परियोजना समन्वयक, एसएसए, कैथल के कार्यालय में नियुक्त किया गया है।
महानिदेशक, तकनीकी शिक्षा के कार्यालय की श्रीमती सुनीता मंगला को प्रबन्धक निदेशक, एचपीजीसीएल, पंचकूला के कार्यालय में लगाया गया है।
जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत कार्यालय के सुनील कुमार को जिला परियोजना समन्वयक, एसएसए, पानीपत के कार्यालय में नियुक्त किया गया है।
महानिदेशक, पशुपालन विभाग, पंचकूला कार्यालय के विशाल खरब को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, पंचकूला के कार्यालय में नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठ नगर योजनाकार, रोहतक के सुनील कुमार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डीआरडीए रोहतक के कार्यालय में नियुक्त किया गया है।
परिवहन आयुक्त, हरियाणा चंडीगढ़ के कार्यालय के सुधीर शंकर को सचिव, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय में नियुक्त किया गया है।
एक्शियन, पंचायती राज रोहतक के कार्यालय के दिलबाग सिंह को उपायुक्त झज्जर के कार्यालय में लगाया गया है।
महानिदेशक, उच्चत्तर शिक्षा, पंचकूला के कार्यालय के संजीव कुमार जैन को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक, पंचकूला के कार्यालय में नियुक्त किया है।

You cannot copy content of this page