चोरी की बाइक खरीदकर उनके पार्ट्स बेचने वाले गिरोह का हुआ भंडा फोड़

Font Size

-जिला डीएसटी टीम व जुरहरा थाना पुलिस की कार्यवाही

-मुख्य आरोपी के खिलाफ भरतपुर में भी दर्ज हैं वाहन चोरी के आधा दर्जन मामले

-आरोपियों के कब्जे से चोरी की 15 बाइकों के टुकड़े, चार बाइकें व एक पिकअप गाड़ी जप्त

जुरहरा, जिला डीग रेखचन्द्र भारद्वाज : एसपी डीग के निर्देशानुसार व आरपीएस अधिकारी नरेश चनेजा के सुपरविजन में जिले में पुलिस द्वारा अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम ने जुरहरा थाना क्षेत्र में वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ काम्बले ने बताया कि गुरुवार को जिला स्पेशल टीम के प्रभारी अमरसिंह उपनिरीक्षक मय टीम व जुरहरा थाना पुलिस टीम ने ग्राम अहलवाडी व ग्राम लाडलका के बीच एक खाली प्लॉट में पिकअप गाड़ी को लगाकर उसमें चोरी की बाइकों के टुकड़े लादकर ले जाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंग बनाकर बाइक चोरियों की घटनाओं को अंजाम देकर उनके टुकड़े टुकड़े पार्ट्स को बेचते थे जिससे चोरी की बाइक होने का अंदाजा नहीं लग सके। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के द्वारा चोरी की बाइकों को खरीदने व उनको काटकर पार्ट्स बेचने के आरोप में मुस्तफा पुत्र इब्राहिम जाति मेव निवासी ग्राम खैरावा थाना जुरहरा जिला डीग, मौहम्मद कैफ पुत्र इन्साफ जाति मेव निवासी ग्राम सहसन थाना जुरहरा जिला डीग, सलीम पुत्र मुबारिक जाति मेव निवासी ग्राम सोमका थाना पहाडी जिला डीग व मोहन पुत्र बिजेन्द्र सिंह लोधा जाति लोधा निवासी कस्बा कुम्हेर थाना कुम्हेर जिला डीग को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे चार बाइक, एक पिकअप गाड़ी व चोरी की 15 बाइकों को काटकर उनसे अलग किए पार्ट्स, बाइकों को काटने में उपयोग में लिए जाने वाले औजार सहित अन्य सामान को पुलिस के द्वारा जब्त किया गया है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में रामवीर सिंह उ.नि. पुलिस थाना जुरहरा, रणजीत सिंह एएसआई पुलिस थाना जुरहरा, कांस्टेबल श्याम सिंह, कांस्टेबल जयपाल सिंह, कांस्टेबल अजीत सिंह, कांस्टेबल रमेश चन्द आर.ए. सी. पुलिस थाना जुरहरा, कांस्टेबल भगत सिंह पुलिस थाना जुरहरा, कांस्टेबल गजन सिंह चालक में शामिल रहे वहीं जिला डीएसटी टीम में प्रभारी अमर सिंह उ.नि. जिला स्पेशल टीम, समन्दर सिंह एच.सी. जिला स्पेशल टीम, कांस्टेबल परसराम जिला स्पेशल टीम, कांस्टेबल प्रभु सिंह जिला स्पेशल टीम, कांस्टेबल बबलेश जिला स्पेशल टीम, कांस्टेबल दीपेन्द्र सिंह जिला स्पेशल टीम शामिल रहे जिन्होने संयुक्त रूप से कार्यवाही को अंजाम दिया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिसमें बाइकों का सामान खरीदने वाले लोगों व आरोपियों के अन्य सहयोगियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

You cannot copy content of this page