एडवोकेट एमपी जैन बने अग्रवाल वैश्य समाज के चुनाव अधिकारी

Font Size

सफीदों : सफीदों के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अग्रवाल वैश्य समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट एमपी जैन को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से अग्रबंधुओं में खुशी की लहर है। उनकी यह नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने संगठन के पदाधिकारियों की सहमति से की है।

एडवोकेट एमपी जैन को चुनाव अधिकारी नियुक्त करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज आगामी 7 मार्च को वृंदावन में होने वाली आम सभा की बैठक के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री पद के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न करवा रहा है। समाज की परंपराओं, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए उनको इस चुनाव हेतू चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाता है।

एडवोकेट एमपी जैन की विधिक दक्षता, निष्पक्ष छवि एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते हुए समाज को पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः लोकतांत्रिक, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगी। अपनी इस नियुक्ति को लेकर एडवोकेट एमपी जैन ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला व संगठन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने उनको जो दायित्व सौंपा है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता व कर्मठता के साथ निभाएंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page