निपुण गुरुग्राम मिशन में आईसीटी (इनफॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) के सफल प्रयोग से सुदृढ़ एवं सरल क्रियान्वयन के लिए हरियाणा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री माननीय राव नरवीर सिंह ने जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में किया निपुण गुरुग्राम मिशन टीम को सम्मानित
गुरुग्राम : पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुशासन दिवस समारोह के अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरवीर सिंह ने जिला गुरुग्राम लघु सचिवालय ऑडिटोरियम में जन सेवा के माध्यम से सुशासन का संदेश दिया । इसके साथ-साथ उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने जिले के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए भी सम्मानित किया । जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में प्रथम स्थान पर निपुण गुरुग्राम मिशन की टीम रही जिसमें जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी दहिया, जिला समन्वयक मनोज कुमार लाकड़ा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सोनम यादव, संपर्क कोऑर्डिनेटर सुमित सांगवान को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया ।
गुरुग्राम निपुण मिशन में आईसीटी (इनफॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) के सफल प्रयोग से सुदृढ़ एवं सरल क्रियान्वयन के लिए यह राज्य स्तरीय सुशासन अवॉर्ड दिया गया है । राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कंप्यूटर शिक्षा प्राप्ति लक्ष्य को जिला गुरुग्राम में निपुण मिशन में कंप्यूटर साक्षरता, टैब, स्मार्ट बोर्ड, संपर्क एस-बॉक्स, कंप्यूटर लैब स्थापना, आईसीटी लैब, ई कंटेंट का भरपूर एवं सफल प्रयोग किया जा रहा है जिसमें बच्चा निपुण लक्ष्य की प्राप्त की और बढ़ रहा है ।
जिला समन्वयक मनोज कुमार लाकड़ा ने बताया कि निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत निपुण गुरुग्राम मिशन के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम की अध्यक्षता में बनी पूरी टीम ने इस वर्ष डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग, डिजिटल संसाधन का बेखूबी प्रयोग किया है। जिला स्तर पर एवं उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया गया है । निपुण गुरुग्राम टीम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी, मनोज कुमार लाकड़ा जिला समन्वयक, सोनम यादव ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, सुमित सांगवान संपर्क कोऑर्डिनेटर को भी हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरवीर ने सम्मानित किया ।
हरियाणा सरकार ने आज राज्य भर में सुशासन को बढ़ाने वाले अभिनव कार्य और असाधारण प्रयासों के लिए कर्मचारियों को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर हर वर्ष ‘हरियाणा सुशासन पुरस्कार’के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया जाता है । इस योजना का उद्देश्य राज्य भर में सुशासन को बढ़ाने वाले, नवीन कार्यों और असाधारण प्रयासों के लिए कर्मचारियों को मान्यता प्रदान कर और पुरस्कृत कर शासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना भी शामिल है ।
निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत निपुण गुरुग्राम मिशन का उद्देश्य जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर साक्षरता योगदान प्रदान करना है | इस मिशन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भाषा ज्ञान, संख्या ज्ञान, व्यावहारिक ज्ञान और कौशल प्रदान करना है, जिससे वे अपने जीवन में सफल हो सकें।
निपुण मिशन के नोडल अधिकारी मनोज कुमार लाकड़ा ने बताया कि हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित निपुण हरियाणा मिशन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि, कक्षा बालवाटिका से कक्षा पांचवीं तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक ज्ञान, कौशल, छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को टेक्नोलॉजी के प्रयोग से किया जाता है । खेल खेल में पढाई और कार्यक्रमों के साथ साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए भी निपुण मिशन गुरुग्राम टेक्नोलॉजी के माध्यम से करता है ।
निपुण गुरुग्राम मिशन के सोशल मीडिया हैंडल, यूट्यूब चैनल, वाट्सअप कम्यूनिटी चैनल, इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक, स्किल पासबुक, भी आजकल कंप्यूटर के माध्यम से सभी शिक्षक गण विद्यार्थियों को देते है ।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि यह व्यक्तिगत प्रयास ना होकर एक टीम का साझा प्रयास है और पूरी टीम ने बहुत मेहनत और लगन के साथ काम कर यह मुकाम हासिल किया है ।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी दहिया ने निपुण गुरुग्राम मिशन की टीम जिसमें जिला समन्वयक मनोज कुमार लाकड़ा, एबीआरसी सोनम यादव एवं समिति सांगवान को इस उपलब्धि पर बधाई दी ।
इस अवसर पर गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा , सोहना विधायक तेजपाल तंवर, उपायुक्त महोदय अजय कुमार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।
