बीजेपी ने मनाया सुशासन दिवस, पूर्व पीएम अटल जी की जयंती भी मनाई

Font Size

जुरहरा, जिला डीग रेखचंद्र भारद्वाज : गुरुवार को क़स्बे में बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा जुरहरा मंडल अध्यक्ष नारायण दत्त शर्मा के नेतृत्व में सुशासन दिवस व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती मनाई गई।

मंडल अध्यक्ष नारायण दत्त ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन-चरित्र व देश के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किसानों को क्रेडिट कार्ड अटल जी की देन है। जिससे किसानों को कम ब्याज ने ऋण लेना आसान हो गया है।

उन्होंने सुशासन रथ यात्रा एलईडी मोबाइल बैंक के माध्यम से राजस्थान की भजनलाल सरकार के 21 महीने की उपलब्धियों को भी बताया।

इस मौके पर मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष याकूब खान राजपूत, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री खुर्शीद खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष फरमीन, घोसिंगा बूथ अध्यक्ष बिलाल, बूथ अध्यक्ष अरशद खान, बूथ अध्यक्ष हकमुद्दीन जीराहेड़ा, पूर्व बूथ अध्यक्ष बशीर जीराहेडा, सुबदीन गांवड़ी, रुस्तम सरपंच घोसिंगा व जीराहेड़ा सरपंच इकबाल खान सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page