जुरहरा, जिला डीग रेखचंद्र भारद्वाज: जुरहरा क़स्बे में श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज विवाह सम्मेलन सेवा समिति के तत्वावधान में एक नवम्बर को आयोजित हुए प्रथम विवाह सम्मेलन के आयोजन में क़स्बे के सभी समाजों व सामाजिक संगठनों के द्वारा सहयोग प्रदान करने व सम्मेलन में उपस्थिति दर्ज कराने पर विवाह सम्मेलन समिति के द्वारा उनका धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया है।
श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज विवाह सम्मेलन सेवा समिति जुरहरा के अध्यक्ष प्रदीप गौड़ ने बताया कि समिति के तत्वावधान में गत एक नवम्बर को देवउठनी एकादशी के दिन प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें जुरहरा कस्बे के ठाकुर राजपूत समाज, जैन समाज, खंडेलवाल समाज, अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज, पंजाबी समाज, जाट समाज, सैनी समाज, सैन समाज, बघेल समाज, पुजारी समाज, साहू समाज, योगी समाज, स्वर्णकार समाज, जंगम समाज, गुर्जर समाज, प्रजापति समाज, जांगिड़ समाज, जाटव समाज, पांचाल समाज, माहौर समाज, रुहेला समाज, कचेरा समाज, यदुवंशी समाज, जायसवाल समाज, माथुर समाज, नायक समाज, जोशी समाज, बलई समाज, मुस्लिम समाज, हरिजन समाज एवं समस्त सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में पहुंचकर सहयोग प्रदान किया गया जिससे सम्मेलन की शोभा और अधिक बढ़ गई। विवाह सम्मेलन समिति जुरहरा व श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज जुरहरा उनका अभिनंदन व आभार प्रकट करती है।
