समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का बेहतर समाधान सुनिश्चित करना : डा. सुभिता ढाका

Font Size

– नगर निगम गुरुग्राम द्वारा आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त निगमायुक्त ने दिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश

गुरुग्राम, 28 नवंबर। नगर निगम गुरुग्राम की अतिरिक्त आयुक्त डा. सुभिता ढाका ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना में नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में प्रत्येक कार्य दिवस प्रातः: 9 बजे से 11 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर आयोजन का उद्देश्य यही है कि नागरिकों की शिकायतों का बेहतर समाधान सुनिश्चित हो।

डा. ढाका ने उक्त विचार वीरवार को सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जबकि ऐसी शिकायतें जिनके समाधान में कुछ समय लगना है, उस बारे में समयसीमा निर्धारित करके अधिकारियों को जल्द प्रक्रिया शुरू करने बारे निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन शिकायतों के स्थाई समाधान में समय लगना है, वहां पर तुरंत अस्थाई समाधान करके नागरिकों को अंतरिम राहत उपलब्ध कराई जाए।

वहीं दूसरी ओर नगर निगम के पुराने कार्यालय में जोन-1 क्षेत्र के लिए आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार कर रहे हैं, जबकि जोन-2 क्षेत्र के नागरिकों की शिकायतें संयुक्त आयुक्त एवं डीआरओ मनबीर सिंह द्वारा सुनी जा रही हैं। इसी प्रकार, जोन-3 क्षेत्र में लगने वाले शिविर में संयुक्त आयुक्त सुमन भांखड़ शिकायतों की सुनवाई करती हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page