उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवंबर को उज्जैन और लुधियाना का दौरा करेंगे

Font Size

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवंबर को उज्जैन (मध्य-प्रदेश) के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इसी दिन उपराष्ट्रपति पंजाब के लुधियाना शहर का भी दौरा करेंगे जहाँ पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन का उद्घाटन करेंगे .  अपने मध्यप्रदेश दौरे पर उपराष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि उज्जैन स्थित कालिदास संस्कृत अकादमी में आयोजित अखिल भारतीय कालिदास समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवंबर, 2024 को पंजाब के लुधियाना के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान, लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संक्रमण के मद्देनजर कृषि खाद्य प्रणालियों में परिवर्तन विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2024 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

श्री धनखड़ लुधियाना के सत पॉल मित्तल स्कूल में भी मुख्य अतिथि होंगे, जहां वे छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page