केन्द्रीय कानून मंत्री कल सांय सत्य पाल जैन के निवास पहुंचे

Font Size

चण्डीगढ़ 22 अगस्त :  केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल कल चण्डीगढ़ में दिनभर लगभग 15 कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद देर शाम चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर सत्य पाल जैन के निवास पर पहुंचे। उन्होंने यहां कई कानूनी विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर श्री जैन के सुपुत्र धीरज जैन, जो स्वंय भारत सरकार के वकील हैं, भी उपस्थित थे।

श्री जैन ने कानून मंत्री श्री मेघवाल को बताया कि चण्डीगढ़ की विभिन्न अदालतों में लगभग 300 वकील भारत सरकार के केसों की पैरवी करते हैं तथा भारत सरकार के हितों की अदालतों में पूरी तरह से रक्षा करते हैं। इसके अतिरिक्त पंजाब एवं हरियाणा के सभी जिला अदालतों में भी लगभग 300 वकील भारत सरकार के केसों की पैरवी करते हैं। उन्होंने कानून मंत्री को बतलाया कि वे स्वंय सभी अदालतों में काम करने वाले भारत सरकार के वकीलों के कामकाज की भी निरंतर समीक्षा करते रहते हैं।
श्री जैन ने मंत्री महोदय को पंजाब एवं हरियाणा की विभिन्न अदालतों में लंबित कुछ प्रमुख केसों के बारे में भी जानकारी दी तथा अदालतों में लंबित कई मामलों के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाष डाला।

अर्जुन मेघवाल ने श्री जैन की दोनों पोतियों आध्या जैन और अनाएसा बाला जैन के साथ भी हल्की फुल्की गपशप की तथा उनके उच्चवल भविष्य की कामना की।

श्री जैन से मिलने के बाद केन्द्रीय कानून मंत्री दिल्ली वापिस लौट गये।

Table of Contents

You cannot copy content of this page