जुरहरा उपतहसील को तहसील में क्रमोन्नत किए जाने पर कांग्रेस नेता गजेंद्र जाट ने मंत्री जाहिदा खान का जताया आभार

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा पेश किए गए राज्य के बजट में जुरहरा उप तहसील को तहसील में क्रमोन्नत किए जाने पर कस्बा निवासी कांग्रेस नेता गजेंद्र जाट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व मंत्री जाहिदा खान का आभार व्यक्त किया है।

कांग्रेस नेता गजेंद्र जाट ने बताया कि जुरहरा उपतहसील को तहसील में क्रमोन्नत किए जाने की मांग कस्बेवासियों के द्वारा काफी समय से की जा रही थी जिसको मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्रीय विधायक व मंत्री जाहिदा खान की अनुशंसा पर जुरहरा उपतहसील को तहसील में क्रमोन्नत किया गया है जिससे क्षेत्र के कस्बे में लोगों को काफी फायदा मिलेगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page