गोपाल दास जी महाराज 26 को भिवानी में, महाराज आर्दश महिला महाविद्यालय में करेंगें ध्वजारोहण : अशोक बुवानीवाला

Font Size

भिवानी। श्री दादू पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 पूज्य गोपाल दास जी महाराज 26 जनवरी का भिवानी में आगमन होगा। यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय श्री दादू सेवक समाज के प्रधान अशोक बुवानीवाला ने बताया कि श्री गोपाल दास जी महाराज का भिवानी आगमन पर भव्य वंदन स्वागत किया जाएगा। अशोक बुवानी वाला ने कहा कि गोपाल दास जी महाराज दादू नगरी बवानीखेड़ा में आयोजित मेला महोत्सव में शिरकत करेंगे।

इसके उपरांत वे 26 जनवरी को भिवानी आएगें। इस दौरान पूज्य महाराज जी के द्वारा स्थानिय आर्दश महिला महाविद्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा। श्री बुवानीवाला ने बताया कि पूज्य महाराज गोपाल दास जी का शहर में आगमन पर अखिल भारतीय श्री दादू सेवक समाज व श्रद्धालुओं के द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया जाएगा साथ ही महाविद्यायल पंहुचने पर उनका स्वागत किया जाएगा। उनके श्रीचरणों के दर्शन के लिए पूरा दादू समाज व श्रद्धालु उनके आगमन से उत्साह में हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page