गुरुग्राम ज़िला परिषद के प्रधान व उपप्रधान का चुनाव 26 दिसंबर को

Font Size

लघु सचिवालय के सभागार में प्रातः 11 बजे होगा चुनाव

गुरुग्राम, 19 दिसम्बर । गुरुग्राम में ज़िला परिषद के प्रधान व उप प्रधान का चुनाव 26 दिसंबर को प्रातः 11 बजे लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित कॉन्फ़्रेंस हॉल में होगा।


इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ज़िला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि इस चुनाव के लिए नव निर्वाचित ज़िला परिषद सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। उस दिन इन पार्षदों की प्रथम बैठक भी होगी।


ज़िला परिषद सदस्यों का चुनाव गत 27 नवम्बर को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ था। गुरुग्राम में ज़िला परिषद के दस वार्ड हैं, लिहाज़ा दस पार्षद चुने गए हैं। इस बार गुरुग्राम ज़िला परिषद का प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page