द्रौपदी मुर्मू ने 50 फ़ीसदी से अधिक वोट हासिल कर 15वें राष्ट्रपति बनने का आंकड़ा पार कर लिया

Font Size

नई दिल्ली :  राष्ट्रपति चुनाव के लिए अब तक हुई मतगणना  के जारी आकंडे बताते हैं कि एन डी ए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत गई हैं. राज्यसभा महासचिव ने अब तक के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने 50 फ़ीसदी से अधिक वोट हासिल कर लिया है . जीत के लिए केवल 39 प्रतिशत वोट ही चाहिए और श्रीमती मुर्मू ने जीत का आंकड़ा पार कर लिया है. अभी उनके जीतने की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. इस बीच श्रीमती मुर्मू ने ट्विटर के माध्यम से उनका समर्थन करने के लिए सभी का धन्यवाद किया है.

 

राज्यसभा महासचिव के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना जारी है. तीसरे राउंड में अब तक 1333 वोटों की गिनती हो चुकी है. इनका  मूल्य 165664 है. इनमें से द्रौपदी मुर्मू को 812 और यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले हैं. चौथे राउंड की गिनती जारी है.

50 फ़ीसदी से अधिक वोट हासिल  करने की सूचना मिलने पर विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा, “मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर द्रौपदी मुर्मू को दिल से बधाई देता हूं. मुझे और हर भारतीय उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करें. मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.”

 

देश के  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, “राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई. वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं. आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची हैं. यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण है.”

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page