हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज : स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जुरहरा थाना अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुन्हाना बस स्टैंड पर कहीं जाने की फिराक में खड़े हुए हत्या के मामले में वांछित आरोपी हाकम पुत्र कल्लू जाति मेव निवासी ग्राम नौगावां थाना जुरहरा व तारिफ पुत्र मुद्दीन जाति मेव निवासी ग्राम नौगावां थाना जुरहरा को गिरफ्तार किया गया है।

थाना अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page