मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Font Size

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय थाना पुलिस ने मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घोसिंगा थाना जुरहरा निवासी एक जने ने गांव के ही जकरिया पुत्र चांवसिंह जाति मेव सहित 7-8 जनों के खिलाफ उसके व परिजनों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर महिलाओं के साथ छेडछाड करने का एक मामला दिनांक 05 फरवरी 2020 को थाना जुरहरा पर कराया था। उक्त मामले में जुरहरा थानाधिकारी सन्तोष कुमार द्वारा जांच के बाद मामले के नामजद आरोपी जकरिया पुत्र चावसिंह व आरिफ पुत्र समून जातियान मेव निवासियान घोसिंगा थाना जुरहरा को गिरफतार किया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page