मंगलवार को गुरुग्राम में 27 लोगों ने कोरोना पर जीत दर्ज की

Font Size
-पिछले 24 घंटे में 14 नए पॉजिटिव केस आए
-आज 11293 नागरिकों को लगाई गई वैक्सीन
गुरुग्राम : कोविड-19 संक्रमण के प्रति लोगों की जागरूकता व वैक्सीनेशन के प्रति लोगों के उत्साह के परिणामस्वरूप जिला गुरुग्राम में कोरोना महामारी खत्म होने की कगार पर है ।जिला प्रशासन द्वारा अभियान के रूप से चलाए जा रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत अभी तक जिला के 1046381  लोगों का टीकाकरण किया का चुका है।
 जिला में  आज 27 लोग  कोरोना पर जीत दर्ज कर फिर से  सामान्य जीवन में लौट आये है। साथ ही आज जिला में कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले भी सामने आए।  वैक्सीनेशन अभियान में मंगलवार को 11293 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। आज टीकाकरण शिविरों में 8558 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज व  2735 लोगों को दूसरी डोज़ लगाई गई। अभी तक जिला में  1046281 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
जिला में अब कुल एक्टिव केस 187 रह गए हैं, जिनमें से 172 होम आइसोलेशन में रहकर स्वस्थ हो रहे हैं। जिला गुरूग्राम में अब तक कुल 1611271 टेस्ट किए जा चुके हैं जिनमें से 1426756 नेगेटिव आए हैं।  पिछले 24 घंटे में जिला में  3908  टेस्ट किए गए।
उपायुक्त डॉ यश गर्ग ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा की प्रत्येक व्यक्ति अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए अपना व अपने परिवार में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण जरूर करवाएं। साथ ही जब भी घर से बाहर निकले तो सरकार द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों की पालना अवश्य करे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page