घर में बुला कर दोस्त की गोली मार कर हत्या

Font Size

आरा : बिहार के आरा में एक युवक की उसके दोस्तों ने घर में बुलाने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी.घटना नवादा थाना क्षेत्र के वशिष्ठपुरी कॉलोनी की है जहां रवि रौशन पांडेय नामक युवक को उसके ही दोस्तों ने पहले अपने घर में बुलाया और फिर एक दोस्त ने उसके सर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.
अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद कातिल आराम से फरार हो गए. आसपास के लोगों ने पुलिस को गोली चलने की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने दो खाली कारतूस बरामद किया.
मृतक रवि के परिजनों के मुताबिक उसकी हत्या नवादा थाना के कतिरा मुहल्ले के ही रहने वाले मृतक के दोस्त छोटू सिंह ने आपसी रंजिश में की है. पुलिस घटना के समय मौजूद मृतक के दोस्तों समेत कातिलों की तलाश में जुट गई है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page