भाजपा ने 23 वीं लिस्ट जारी की , दिल्ली के 4 क्षेत्रों के प्रत्याशी घोषित

Font Size

नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की 23 वीं लिस्ट जारी की है। लंबे इंतजार के बाद इसमें दिल्ली के चार संसदीय क्षेत्रो के अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं जबकि मध्यप्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश के लिए एक एक उम्मीदवारों की भी घोषणा की है।

रविवार को जारी की गई लिस्ट में भाजपा ने चांदनी चौक से अपने पुराने उम्मीदवार डॉ हर्षवर्धन, उत्तर पूर्व दिल्ली मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली, प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी के नाम की घोषणा की है।

इनके अलावा मध्यप्रदेश के इंदौर से पूर्व लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की जगह शंकर लालवाणी, पंजाब के अमृतसर से डॉ हरदीप पूरी और उत्तर प्रदेश के घोसी से हरिनारायण राजभर को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने 23 वीं लिस्ट जारी की , दिल्ली के 4 क्षेत्रों के प्रत्याशी घोषित 2

Table of Contents

You cannot copy content of this page