गुरुग्राम में भीषण दुर्घटना में युवक- युवती की मौत , रॉयल इंफिल़्ड के परखच्चे उड़ गए

Font Size

गुरुग्राम-तेज रफ्तार ने ली युवक युवती की जान
बीती रात डेढ़ बजे की वारदात
गोल्फ कोर्स रोड की घटना
तेज रफ्तार बुलेट यू टर्न डिवाइडर से टकराई
मृतक युवक कैल्विन मुम्बई का रहने वाला
मृतका युवती का नाम अन्विता
पुलिस जांच में जुटी
सुशांत लोक इलाके का मामला

गुरुग्राम । सोमबार की रात साइबरसिटी गुरुग्राम में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तश्वीरों को देख कर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दुर्घटना कितनी भयावह रही होगी। इस दुर्घटना में एक युवक व एक युवती की मौत हो गई।

मुबई का रहने वाला कैल्विन मार्टीन. जो..गुरुग्राम के सेक्टर 34 में रॉयल इंफिल़्ड में मार्केटिंग एक्जीक्यूटीव का काम करता था अपनी महिला मित्र अन्विता के साथ बूलेट की सवारी कर रहा था। सोमवार -मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे कैल्विन की बुलेट गोल्फ कोर्स रोड पर बने यू टर्न से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की बूलेट के परखच्चे उड़ गए।

गुरुग्राम पुलिस के ए सी पी शमशेर सिंह के मुताबिक बूलेट चला रहे कैल्विन की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि घायल लड़की को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका फरीदाबाद की रहने वाली है औऱ गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 5 में एक पीजी में रहती है। फिलहाल सुशांत लोक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page