मंत्री कर्णदेव कांबोज के नेतृत्व में दो दर्जन युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

Font Size

मंत्री कर्णदेव कांबोज ने इंद्री के वाार्ड नंबर एक व दो में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर की चाय पर चर्चा, सुनी समस्याएं

इंद्री। वार्ड नंबर एक स्थित शहीद उधम सिंह कालोनी के करीब दो दर्जन युवाओं ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा। मंत्री कांबोज ने सभी के गले में भाजपा का पटका डालकर स्वागत किया और कहा कि उन्हे पार्टी की तरफ से पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने वार्ड नंबर एक व दो में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर केंद्र सरकार की चार वर्ष की उपलब्ध्यिों के बारे में चर्चा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नितियां आम जनता तक पहुंचाने की बात कही।

रविवार को शहीद उधम सिंह कालोनी के काफी संख्या में बाशिंदों ने बेडमिंटन हाल में मंत्री कर्णदेव कांबोज का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जहां पर सुनील कुमार, रजनी रानी, संदीप कुमार, राजेश कुमार, संजय, जयभगवान, अशोक कुमार, राजू, पप्पू, संजय, सुनील, बिट्टू, संजीव कुमार, दीपक सहित करीब दो दर्जन युवाओं ने भाजपा ज्वाईन की। इन लोगों ने कहा कि वह इंद्री में मंत्री कर्णदेव कांबोज की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाईन कर रहे है। जितने विकास कार्य इंद्री में 50 वर्षो में नही हुए वह मात्र साढ़े तीन वर्षो के छोटे से अंतराल में हुए है। वह भाजपा की नितियों से खुश है और फिर से केंद्र में नरेंद्र मोदी, प्रदेश में मनोहर लाल की सरकार बनवानेे तथा मंत्री कर्णदेव कांबोज को दुबारा विधायक बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करेगें। मंत्री कांबोज ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बिना भेदभाव के किए गए जनकल्याणकारी नितियों को देखकर काफी संख्या में प्रदेश के बड़े-बड़े नेता भाजपा ज्वाईन करना चाहते है। सभी कार्यकर्ता के रूप में ही भाजपा में आएगें। उन्होंने कहा कि इंद्री हलके में किए विकास कार्य गिनवाने की जरूरत नही है, हलके की जनता सब जानती है कि किसने क्या-क्या किया है। उन्होंने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई सार्वजनिक कार्य होने वाला है उसे लिखकर दें, उसे तुरंत पूरा किया जाएगा। कालोनीवासियों को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि शहीद उधम सिंह कालोनी में भी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर इंद्री मंडल अध्यक्ष अमनदीप विर्क, नगरपालिका प्रधान प्रतिनिधि अमित गोयल, गुरइकबाल बब्बी, राजिंद्र मिड्डा, विनोद कांबोज, मुकेश मंगला, ओमप्रकाश सरपंच, उधम सिंह कांबोज सहित काफी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

बॉक्स:

इन कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे मंत्री कांबोज

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज रविवार को इंद्री के वार्ड नंबर एक में कंवर सिंह कांबोज, अरूण शास्त्री, रघुबीरसिंह, सुरेश सैनी, कुलवंत बेदी, सिलू बीएल-2, विनोद कांबोज, पिरथीराज कांबोज, बारूराम शर्मा, सिंग राम, राजेद्र राणा के घर पहुंचे। इसके पश्चात उन्होंने कार्यकर्ताओं सहित नगरपालिका की नवनियुक्त चेयरपर्सन शिवानी गोयल के घर पहुंचकर शहर के विकास का खाका तैयार किया और दोपहर का भोजन ग्रहण किया। वार्ड नंबर-2 में सोहन सिंह जिंदल, रिंकू कुंदरा, गुरमीत सिंह, मामाराम सैनी, मुकेश कुमार, विजय नागपाल, मुकेश मंगला, रवि शर्मा, अनुज सिंगला, अशोक गोयल तथा डा. अवतार सिंह के घर पहुंचकर चाय पर चर्चा की और सरकार के बारे में फीड़बैक लिया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page