बाबा साहेब की शिक्षा से ही चलेगा सुशासन : महेश यादव

Font Size
अनुसूचित जाति के लोगों ने ‘आप’ के साथ जुड़ने में रूचि दिखाई

आप जिला अध्यक्ष ने कहा,

सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लेकर पार्टी ने मतदाताओं को मजबूत विकल्प दिया

बाबा साहेब की शिक्षा से ही चलेगा सुशासन : महेश यादव 2

गुरुग्राम। हरियाणा जोड़ो अभियान के तहत आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष महेश यादव ने अंबेडकर चौक पर जनसंपर्क अभियान चलाया। यहां बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के लोगों ने ‘आप’ के साथ जुड़ने में रूचि दिखाई तथा वर्तमान सरकार के शासन को जमकर कोसा। महेश यादव ने कहा कि बाबा साहेब की शिक्षाओं को यदि जीवन में उतारें तो निश्चित रूप से समाज का कल्याण होगा तथा शासन सुव्यवस्थित तरीके से चल सकेगा।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महेश यादव ने कहा कि चाहे इनेलो, कांग्रेस या भाजपा हो सभी पार्टियों के नेताओं का उद्देश्य वोट लेकर सत्ता सुख भोगने का है लेकिन आम आदमी पार्टी बदलाव की राजनीति करने के लिए आई है। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह दिखा भी दिया कि सत्ता सुख भोगने का माध्यम नहीं, लोगों की सेवा करने का जरिया है। इसी नीति पर चलकर हरियाणा का विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लेकर पार्टी ने मतदाताओं को विकल्प दिया है और सत्ता में आने पर हम प्रदेश की दशा बदलकर दिखाने का मादा भी रखते हैं। इसका प्रमाण दिल्ली में हो रहे विकास कार्य हैं।

बाबा साहेब की शिक्षा से ही चलेगा सुशासन : महेश यादव 3

उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर समग्र व सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले विकास तथा सभी को शिक्षा के पक्षधर थे और आम आदमी पार्टी की बुनियाद भी सभी को साथ लेकर चलने की है। इसी सोच को लेकर हम हरियाणा जोड़ने निकले हैं। बादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष धीरज यादव ने कहा कि राजधानी दिल्ली में विकास की जो गाथा लिखी जा रही है उसे पूरा देश देख रहा है और इसी तरह के विकास की आस लगाए हुए है। इस दौरान अनुसूचित समाज के लोगों ने महेश यादव को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट किया। इस मौके पर अमर लाल, राज कुमार, धर्मपाल, त्रिलोक, मांगेराम, प्रदीप यादव, होशियार सिंह, मुकेश यादव, प्रीतम पाल सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page