हरियाण में दो आई ए एस एवं चार एच सी एस अधिकारियों का तबादला

Font Size
चंडीगढ़, 19 जून- हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से दो आईएएस एवं चार एचसीएस अधिकारियों के स्थानातंरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे जगदीप सिंह को सिंचाई विभाग का विशेष सचिव एवं एचएसएमआईटीसी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार एवं वित्त विभाग के विशेष सचिव, भूपेन्द्र सिंह को खेल एवं युवा मामले के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा वित्त विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया है।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और पीडबल्यूडी बी एंड आर के विशेष सचिव, पंकज चौधरी को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा व्यापारी कल्याण बोर्ड का सचिव नियुक्त किया है।
सिंचाई विभाग के विशेष सचिव, एचएसएमआईटीसी के प्रबंध निदेशक और एचएसवीपी पंचकूला के प्रशासक राम स्वरूप वर्मा को रोहतक नगर निगम का आयुक्त और हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
पानीपत नगर निगम के आयुक्त शिव प्रसाद को एचएसवीपी, पंचकूला का प्रशासक लगाया गया है।
रोहतक नगर निगम के आयुक्त प्रदीप कुमार-1 को पानीपत नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page