लखनऊ में एक होटल में भीषण आग लगी, 5 लोगों की मृत्यु , कई घायल

Font Size

लखनऊ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह एक होटल में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। यह होटल चारबाग रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। कई और लोगों के होटल में फंसे होने की आशंका है।

घटना की सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुँची । होटल से कई लोगों को निकाला गया। इनमें से पांच व्यक्तियों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय होटल के सभी कर्मचारी और इसमें ठहरे हुए लोग सो रहे थे। जब आग फैलने लगी तब होटल के अंदर मौजूद लोगों और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली। बताया गया है कि आग एक तेज धमाके के बाद लगी देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page