प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के किसानों से करेंगे सीधी बात

Font Size

सुभाष चौधरी/प्रधान सम्पादक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20 जून,2018, बुधवार को प्रात: 9:30 बजे देश भर के किसानों के साथ सीधी बातचीत करेंगे। इसे देश भर के कृषि विज्ञान केन्‍द्रों, कॉमनसर्विस सेंटर(सीएससी),दूरदर्शन,डीडी किसान एवं आकाशवाणी दवारा सीधे प्रसारितकिया जायेगा। लोग ‘नरेन्‍द्र मोदी एप’ के जरिए भी माननीय प्रधानमंत्री के साथ संवाद कर सकेंगे।

केन्‍द्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री राधामोहन सिंह नेअपने एक वक्तव्य में बताया कि पहली बार प्रधानमंत्री देश भर के किसानों से सीधासंवाद करने जा रहे हैं,जिसमें वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने सेसंबंधित विभिन्‍न पहलुओं पर भी चर्चा होगी। उन्‍होंने देश भर के किसानों से इसे देखने एवं सुनने का अनुरोध किया है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page