राज्यसभा के सभापति द्वारा खारिज नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Font Size

नई दिल्ली :  प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग लाए जाने के प्रस्ताव को राज्यसभा के सभापति द्वारा खारिज किए जाने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 5 जजों की संवैधानिक पीठ सुनवाई करेगी ।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा के चेयरमैन के निर्णय के खिलाफ कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रताभ सिंह बाजवा और अमी याज्ञनिक ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उनके निर्णय को रद्द करने की मांग की है। सोमवार को दायर इस याचिका पर वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल व कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने जज जे चेलमेश्वर की कोर्ट में मांग की थी कि इस मामले की सुनवाई जस्टिस चेलमेश्वर ही करें। जस्टिस चेलमेश्वर ने कल वकीलों से कहा था कि इसकी सुनवाई वे करेंगे या नहीं यह फैसला कल किया जाएगा .

सोमवार देर शाम इस याचिका पर सुनवाई को लेकर नोटिस जारी कर दी गयी और नोटिस के अनुसार इस मामले की सुनवाई जस्टिस ए के सीकरी, जस्टिस एस ए बोबडे, जस्टिस एन वी रमन्ना, जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस ए के गोयल की पीठ करेगी. 

Table of Contents

You cannot copy content of this page