हमें 15 मिनट बोलने को मिल जाए तो मोदी टिक नहीं पायेंगे : राहुल गाँधी

Font Size

अमेठी :  अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 56 इंच के सीने में गरीबों और किसानों के लिए जगह नहीं है. मोदी सरकार ने सिर्फ 15 अमीरों को अच्छे दिन दिखाए। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई सडक़ परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी संसद में खड़े होने से डरते हैं। हमें 15 मिनट बोलने को मिल जाए, तो वह हमारे सामने टिक नहीं पाएंगे।

मिडिया की खबर के अनुसार अमेठी के लोगों ने जब क्षेत्र की समस्याएं रखीं, तो राहुल ने कहा कि अमेठी की समस्याओं के लिए मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा कि यह सवाल योगी के साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी से भी पूछना चाहिए।

राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार रोजगार मुहैया कराने और किसानों की समस्या हल करने के मामले में फेल है। उनका आरोप था कि प्रदेश की योगी सरकार ने अमेठी के लिए प्रस्तावित योजनाओं को बंद करवा दिया है । राहुल गाँधी ने आश्वस्त किया कि कांग्रेस सरकार आने पर फूड पार्क और हिंदुस्तान पेपर मिल को फिर से अमेठी में लाया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के मोदी से अच्छे संबंध हैं.  इसलिए उन्हीं के अच्छे दिन भी आए।

नोटबंदी की याद दिलाते हुए राहुल गाँधी ने कहा कि इस निर्णय  के माध्यम से मोदी ने आम लोगों की जेब से पांच सौ और हजार का नोट छीनकर नीरव मोदी को दे दिए। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार गरीब किसानों की मदद नहीं करती, लेकिन 15 सबसे अमीर लोगों के ढाई लाख करोड़ रुपये के कर्ज उन्होंने माफ कर दिए। 

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page