राघव चड्ढा सहित केजरीवाल सरकार के नौ सलाहकार हटाए गए

Font Size

नई दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच एक बार फिर ठन गयी है। मीडिया की खबर के अनुसार उपराज्यपाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की शिक्षा सलाहकार अतिशी मर्लेना सहित नौ सलाहकारों को हटाने का आदेश जारी कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि आतिशी मर्लेना केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में सलाहकार नियुक्त की गयी थीं। साथ दुसरा बड़ा झटका मनीष सिसोदिया के मीडिया सलाहकार अरुणोदय प्रकाश को भी हटा कर दिया है। खबर है कि उपराज्यपाल ने अपने आदेश में स्पष्ट रूप से कहा है कि इसे प्रकार के पद दिल्ली सरकार में नहीं थे, इसलिए इनकी नियुक्ति रद्द की जाती है।

उपराज्य पाल द्वारा हटाए गए सलाहकारों में अतिशी मर्लेना, राघव चड्ढा, अरुणोदय प्रकाश, अमरदीप तिवारी, राम कुमार झा, प्रशांत सक्सेना, समीर मल्होत्रा, दिनकर अदीब और रजत तिवारी के नाम शामिल बताये जाते हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page